सीपत :साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म.. पुलिस ने आरोपी को दबोचा 

बिलासपुर/सीपत (कमलकांत पाटनवार):- सीपत थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार 05 अगस्त 2026 को पीड़िता की मां ने थाना सीपत में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी को गांव का रहने वाला दीपक पटेल (30 वर्ष), पिता तीजराम पटेल, निवासी ग्राम नीरतू, थाना सीपत साइकिल सिखाने के बहाने रैलहा जंगल की ओर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

शिकायत के आधार पर सीपत थाना में बीएनएस की धारा 137(2), 64(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति के निर्देशों के तहत थाना प्रभारी सीपत ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरु की। मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Hot Topics

Related Articles