भाटापारा, विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विधानसभा खैरा चक ग्राम केशला में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम व भवन लोकार्पण का भव्य समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर समाज के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की जीवनशैली, कला, भाषा, देव-पूजा, उत्सव, परंपराएं, नृत्य और उनके महानायक, ये सभी हमारे देश और प्रदेश की अनमोल धरोहर हैं। इस अवसर पर सामाजिक अध्यक्ष राम सिंह ध्रुव, राजा जायसवाल, मथुरा यदु, राजेश पटेल, देवक साहू, रामचंद ध्रुव आदि मौजूद थे।






