भाटापारा ,ग्राम कुकदा में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ग्राम कुकदा में आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक इंद्र साव शामिल होकर समाज के साथ गौरव, सम्मान और स्वाभिमान का यह पर्व मनाया।
इंद्र साव ने अपने भाषण में कहा कीआदिवासी समाज हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण की जीवंत पहचान है। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ अपने अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान के लिए संघर्ष एवं बलिदान की आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपरा सदैव प्रेरणादायी रही है।
वीर शहीद वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर, रानी दुर्गावती एवं भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान जननायकों के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान को नमन किया।
इस पावन अवसर पर संकल्प है कि आदिवासी समाज के बच्चों की बेहतर शिक्षा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, समाज की एकता और सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेंगे।






