उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए मायापुर-पीपलकोटी टनल हादसे में कोण्डागांव जिले के दो मजदूरों के घायल होने, दो के लापता होने और दो की मौत होने की दुखद पुष्टि हुई है।गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराए गए घायलों में कोण्डागांव जिले के ग्राम दहिकोंगा निवासी 20 वर्षीय सुनील दीवान (पिता संतोष दीवान) और ग्राम संबलपुर निवासी 33 वर्षीय पेनसिंह नेताम (पिता पीला सिंह) शामिल हैं जिनका इलाज जारी है। इस भीषण दुर्घटना के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मलबे में दबे अन्य लापता मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं, जबकि इस हादसे से कोण्डागांव के प्रभावित गांवों में गहरा शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।














