Saturday, February 28, 2026
More

    CAF के जवान का खूनी खेल, ससुराल पहुंचकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, चाचा ससुर और साली की मौत

    कोरबा। जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान ने ससुराल में घुसकर चाचा ससुर और अपनी साली पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गोली चलने की घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के उमेंदी भांठा की है।जानकारी के अनुसार आरोपी जवान कोरबा जिले के बांगो बांध की सुरक्षा में तैनात था। आज सुबह ड्यूटी से सीधे ससुराल उमेंदी भांठा पहुंचा और अपनी राइफल से चाचा ससुर व उनकी बेटी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद ससुराल के अन्य लोग इधर उधर भागने लगे। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। पुलिस भी सनसनीखेज वारदात की शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची और राइफल लेकर भाग रहे आरोपी सीएएफ जवान को पकड़ा गया।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!