Monday, February 23, 2026
More

    Cgpsc घोटाले में तीन और गिरफ्तारी

    रायपुर ।PSC घोटाले CBI का एक्शन जारी है। शनिवार को अभ्यर्थी व पूर्व परीक्षा नियंत्रक सहित दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब रविवार को फिर से तीन लोगों की गिरफ्तारी की गयी है। इस कार्रवाई के बाद तीन अधिकारी समेत आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिन लोगों को सीबीआई ने सीजीपीएससी मामले में गिरफ्तार किया है, उसमें सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक डिप्टी कलेक्टर आरती वासनीक, ललित गनवीर, उद्योगपति श्रवण गोयल, टामन सिंह सोनवानी के दत्तक पुत्र नितेश सोनवानी शामिल थे।

    जबकि आज घोटाले में 3 और लोगों को CBI ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के भतीजे साहिल, डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित शशांक गोयल, भूमिका कटियार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वहीं पूर्व में गिरफ्तार एस.के. गोयल की बेटे बहू को भी CBI ने नोटिस भेजा था। जानकारी के मुताबिक उनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

     

    रिमांड ड्यूटी कोर्ट में CBI ने सभी को पेश किया है। पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के भतीजे साहिल, शशांक गोयल, और भूमिका कटियार को पूछताछ के लिए CBI ने बुलाया था। जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। इधर गिरफ्तारी के बाद जब शशांक गोयल को कोर्ट में पेश किया गया। तो उनकी मां भी कोर्ट पहुंची, जहां वो बेहोश हो गयी। आपको बता दें कि पूर्व में गिरफ्तार एस.के. गोयल के बेटे बहू शशांक और भूमिका हैं। CGPSC केस में अरेस्ट आरोपी साहिल सोनवानी टामन सोनवानी के भतीजे हैं। इनका DSP के पोस्ट पर सिलेक्शन हुआ ।वहीं शशांक गोयल कांग्रेस नेता सुधीर कटियार के दामाद हैं। इनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पोस्ट पर हुआ है।इसके साथ ही भूमिका कटियार कांग्रेस नेता सुधीर कटियार की बेटी है। इनका सिलेक्शन भी डिप्टी कलेक्टर के पोस्ट पर हुआ है। नीतेश सोनवानी और डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गणवीर पर आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी ने विवाद से बचने और पहचान छिपाने के लिए नीतेश का सरनेम नहीं आने दिया है।उसे छिपाकर रखा, जबकि नीतेश के दस्तावेजों में उसका सरनेम लिखा हुआ था।बता दें कि 2021 पीएससी के 18 उम्मीदवार की चयन पर विवाद है, जिसमें ज्यादातर अधिकारियों और नेताओं के रिश्तेदार हैं।सरबदा निवासी नितेश सोनावानी तत्कालीन चेयरमैन तमन के भतीजे हैं, जिन्हें टामन अपने बेटे की तरह मानते हैं। वह टामन के साथ ही रहते थे। पीएससी 2021 में नितेश का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ था। सूची में नितेश को 7वां स्थान मिला था।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!