PM आवास की राशि ट्रांसफर करने के नाम पर ठगी:कसडोल पुलिस की कार्रवाई, 2.77 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

खातों के मोबाइल नंबर और ईमेल भी बदल दिए बलौदाबाजार-भाटापारा। ग्राम सेल में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से धोखाधड़ी करने के मामले में कसडोल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अतुल घृतलहरे (24) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसने ग्रामीणों के बैंक खातों से करीब 2.77 लाख रुपए निकाल लिए।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि उनके खातों में ट्रांसफर कराने का झांसा दिया। इसी बहाने उसने पीड़ितों से बैंक खाते की जानकारी, पासबुक, ATM कार्ड और PIN हासिल कर लिए।

BNS-IT एक्ट समेत टेलीकम्युनिकेशन एक्ट में केस

बैंक खाता और ATM कार्ड लेकर करता था ठगी

आरोप है कि ATM कार्ड वापस करने के बजाय आरोपी ने उनका इस्तेमाल कर खातों से रुपए निकाल लिए। इसके अलावा उसने बैंक खातों से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी बदल दिए, ताकि पीड़ितों को लेनदेन की जानकारी न मिल सके और वह आसानी से रकम निकाल सके।

कई धाराओं में दर्ज किया गया मामला

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318(3), 318(4), 319(1), 61(2), टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की धारा 42(2) और IT एक्ट की धारा 66(C), 66(D) के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए कसडोल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता नंबर, ATM कार्ड, PIN या OTP साझा न करें। किसी संदिग्ध लेनदेन या साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।

 

Hot Topics

Related Articles