अकाल पुरख की फौज का प्रदेश स्तरीय पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न

अमरजीत सिंह सलूजा के नेतृत्व में भाटापारा से बड़ी संख्या में सदस्यों एवं परिवारों ने लिया हिस्सा

भाटापारा । अकाल पुरख की फौज का प्रदेश स्तरीय पारिवारिक मिलन समारोह रायपुर ग्रीन्स में हर्षोल्लास, उमंग, पारिवारिक आत्मीयता एवं सामाजिक एकता के माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में संगठन के सदस्यों के साथ उनके परिवारों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर अकाल पुरख की फौज के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह दत्ता ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि संगठन के सदस्यों एवं उनके परिवारों को एक-दूसरे के करीब लाना, आपसी परिचय बढ़ाना तथा सुख-दुःख में एक-दूसरे का सहभागी बनने की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों की किलकारियां, परिवारों की मुस्कुराहट, सदस्यों का आपसी प्रेम और बुजुर्गों का आशीर्वाद देखकर आयोजन का उद्देश्य साकार होता दिखाई दिया।

कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं एवं संगठन के सदस्यों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें बच्चों एवं महिलाओं की कुर्सी दौड़, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, दंपति प्रतियोगिता, मिस्टर एवं मिसेज पंजाबी, सर्वश्रेष्ठ दंपति तथा सक्रिय दंपति सहित अनेक खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां शामिल रहीं। सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।

प्रदेश सलाहकार सदस्य अमरजीत सिंह सलूजा ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथियों के रूप में अमरजीत सिंह छाबड़ा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग एवं पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा तथा छत्तीसगढ़ सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला सहित समाज के अनेक गणमान्य एवं प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के पारिवारिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे एवं एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आयोजन को सफल बनाने में राजू होरा, दलजीत सिंह चावला तथा कवलजीत बांगा के योगदान के लिए अतिथियों ने उनका विशेष आभार व्यक्त किया।

प्रदेश स्तरीय इस आयोजन में अमरजीत सिंह सलूजा, प्रदेश सलाहकार सदस्य एवं निशु सलूजा, अध्यक्ष, अकाल पुरख की फौज के नेतृत्व में भाटापारा से भी बड़ी संख्या में सदस्यों एवं उनके परिवारों ने भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से बिट्टू सलूजा, हरमीत सिंह छाबड़ा, सिल्की छाबड़ा, श्वेता सेठी, शीतल सलूजा, पवनीत चावला, नीलू राणा, सारिका सेठी, जया सेठी, सुनीता सेठी, मिनी चावला, अमित चावला, सातिन्दर सलूजा एवं सिम्मी गुम्बर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles