अनधिकृत अप्रवासियों की पहचान के लिए गरियाबंद पुलिस द्वारा चॉइस सेंटर और मोबाइल दुकान संचालकों का लिए बैठक

  • संदिग्धों की जानकारी देने जारी हुआ टोल फ्री नंबर 1800-233-1905

गरियाबंद ( रिपोर्टर युवराज सिन्हा- फिंगेश्वर) : पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में आज जिले के समस्त चॉइस सेंटर एवं मोबाइल दुकान संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध रूप से रह रहे अनधिकृत अप्रवासियों की पहचान करना और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

  •   दुकानदारों को दिए गए कड़े दिशा-निर्देश:

बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपने केंद्रों पर आने वाले हर नागरिक के दस्तावेजों की बारीकी से जांच करें।

चॉइस सेंटर संचालक किसी भी नए व्यक्ति का आधार कार्ड, राशन कार्ड या अन्य सरकारी दस्तावेज बनाते समय प्रामाणिकता की जांच अवश्य करें। बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी अप्रवासी का दस्तावेज तैयार न करें।

मोबाइल दुकान संचालक नया सिम कार्ड बेचते समय अनिवार्य रूप से नियमानुसार केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी करें। फर्जी या संदिग्ध दस्तावेजों पर सिम कार्ड कतई एक्टिवेट न करें।

टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 पर दें सूचना आम जनता और व्यवसायियों से अपील की गई है कि यदि उनके आस-पास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या अनधिकृत अप्रवासी नजर आता है, तो उसकी सूचना तुरंत शासन द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले या संदिग्धों की जानकारी छिपाने वाले संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले की सुरक्षा में आम नागरिकों और स्थानीय व्यवसायियों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Hot Topics

Related Articles