- थाना पलारी पुलिस का खाकी का मानवीय चेहरा।
बलौदा बाजार/पलारी (मोहन तिवारी) देर रात भटक रही मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला का किया सुरक्षित रेस्क्यू!
पति की दुखद मृत्यु के बाद से मानसिक संतुलन खो चुकी थी महिला, पलारी नगर में एकाकी अवस्था में भटकते दिखी!
थाना परिसर में महिला को सम्मानपूर्वक खिलाया गया भोजन; देर रात ही परिजनों की खोज कर उसके गृह निवास जाकर सुरक्षित किया सुपुर्द!
चौकी गिरौदपुरी क्षेत्र की महिला के गांव में भाई की आंखों से झलके खुशी के आंसू, पलारी पुलिस की सहृदयता की सर्वत्र सराहना!






