1.32 लाख हेक्टेयर में भूमि रोपाई पूरी बारिश का भरपूर लाभ उठा रहे किसान

  • 33 हजार हेक्टेयर रकबे में लगाया जा चुका रोपा

बिलासपुर (कमलकांत पाटनवार) :- हाल ही में जिले में हुई बारिश के बाद किसानों ने रोपाई का काम तेज कर दिया है जिले में 33 हजार हेक्टेयर रकबे में किसानों के द्वारा रोपा लगाया जा चुका है जिले में कुल क्षेत्राच्छादन की बात की जाए तो 1लाख 32हजार हेक्टेयर रकबे में अब तक बोनी व रोपाई उ

पुरी की जा चुकी है। मौसम की लेट लतीफी को लेकर मायूस व परेशान चल रहा है किस के चेहरे अब खिले हुए हैं बीते दिनों जिले में हुई भारी बारिश के बाद खेत लबालब है,

जिससे 10 से 15 दिनों तक बारिश नहीं हुई तो भी किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी। जिले में इस साल 1लाख72हजार हेक्टेयर रकबे में खरीफ का धान लिया जाना है। इसके अंतर्गत किसानों ने अब तक 1लाख 32हजार हेक्टेयर रकबे में बोनी व रोपाई कर ली है जिससे 99 हजार 281हेक्टेयर में बोनी व 33हजार हेक्टेयर रकबे में रोपा लगाया जा चुका है। जानकारी के अनुसार बोता पद्धति से धान लगाने वाले लगभग सारे किसनो ने अपनी बोनी पूरी कर ली है, जबकि रोपा वाले किसानों को किसानों ने आज की स्थिति में 33हजार हेक्टेयर में ही रोपाई की है ।जिले में रोपा पद्धति से धान रोपने वाले किसानों को कुल 71हजार 210 हेक्टेयर रकबे में रोपाई करनी है जिसके अंतर्गत अभी तक 33हजार हेक्टेयर में रोपाई की जा चुकी है जबकि 38हजार हेक्टेयर रकबे में रोपाई का काम शेष है ।कृषि विशेषज्ञो के अनुसार जिले में रोपा लगाने का काम 15 अगस्त तक चलता रहता है जिससे ये कहा जा सकता है की रोपाई को लेकर अभी किसी भी तरह की देरी नहीं हुई है किसानों के द्वारा शत प्रतिशत रोपाई अपने निर्धारित समय पर कर ली जाएगी।


  • युद्ध स्तर पर चल रहा रोपा

जिले में रोपाई का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। अब तक 35हजार हेक्टेयर रकबे में रोपाई की जा चुकी है । खेती में पानी की पर्याप्त व्यवस्था है, जिससे शेष रकबे में भी रोपाई जल्द ही पूरी कर ली जाएगी ।

— पीडी हथेश्वर‌, डीडीए बिलासपुर

Hot Topics

Related Articles