Monday, February 23, 2026
More

    अम्बिकापुर – बिलासपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा,चार की मौत

    अम्बिकापुर -अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे130 पर तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार दोस्तों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार रायपुर चंगोराभाटा के रहने वाले पांच दोस्त शनिवार की शाम रायपुर से जगदलपुर घूमने निकले, लेकिन रास्ते में मैनपाट जाने का प्लान बन गया। अंबिकापुर पहुंचने से 60 किमी पहले उदयपुर थाना क्षेत्र के गुमगा में रविवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ था, जिसके कारण कार चालक सामने से आ रहे ट्रक को देख नहीं पाया और हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार दुष्यंत (22) पिता विनोद देवांगन, संजू साहू (25) पिता गणेश राम, स्वप्निल (27) पिता गोपीचंद हेमाने, राहुल साहू (27) पिता दाउलाल साहू की मौत हो गई। वहीं, डीकेश साहू (25) पिता राधे साहू को अंबिकापुर से रायपुर रेफर किया गया है। कार चंगोराभाटा के जिम ट्रेनर संजू साहू की है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कार से बाहर निकाला गया।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!