अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 64.80 लीटर अवैध शराब जब्त

संदीप यादव मुंगेली। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। अगस्त माह में टीम ने जिले के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर 64.80 बल्क लीटर अवैध मदिरा, 40 किलोग्राम महुआ लाहन और एक मोटर साइकिल जब्त की है।

टीम ने शिवकुमार यादव ग्राम भांठा थाना फास्टरपुर, अजय कुमार ग्राम भटगांव थाना मुंगेली, देवा धूरी ग्राम बरेला थाना जरहागांव, विकास साहू ग्राम साल थाना नवागढ़, जंगला कुमार ग्राम साल्हेघोरी थाना लोरमी, रामफल ग्राम कुकुसदा थाना पथरिया, विजय जायसवाल ग्राम कोदवाबानी थाना लालपुर के विरुद्ध कार्रवाई की।

आरोपियों के कब्जे से देशी मदिरा प्लेन 42.80 लीटर एवं कच्ची महुआ शराब 22 लीटर कुल 64.80 लीटर तथा 40 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया।

सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर गैर-जमानतीय अपराध पाए जाने पर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा

Hot Topics

Related Articles