दंतेवाड़ा में धान खरीदी की तैयारियां पूरी, समलूर में खुला नया उपार्जन केंद्र

ब्रजेश पांडेय,दंतेवाड़ा : जिले में धान खरीदी को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। किसानों को सहूलियत देने के लिए इस बार *समलूर* में एक नया धान उपार्जन केंद्र शुरू किया गया है।

इसके साथ ही जिले में अब *कुल 16 धान उपार्जन केंद्र* सक्रिय हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि गाँव के पास केंद्र खुलने से किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।

*खरीदी के आंकड़े*

– *पंजीकृत किसान* : 13,828

– *कुल रकबा* : 30,492 हेक्टेयर

– *खरीदी अवधि* : *15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक*

– *दिन* : सोमवार से शुक्रवार

प्रशासन ने सभी केंद्रों में बारदाना, तौल और भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने का दावा किया है। किसानों से अपील की गई है कि वे पंजीकृत रकबे के अनुसार ही धान लेकर आएं और निर्धारित तिथि के अंदर अपनी फसल बेचें।

Hot Topics

Related Articles