अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते अमरावती(महाराष्ट्र) का रहने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

(संतन दास मानिकपुरी )*2,00,000 रुपये कीमत का 4 किलोग्राम गांजा जप्त*।

*पीट्ठु बैग में गांजा भरकर, पीठ में लादकर, पैदल ले जा रहा था गान्जा ।*

*संबलपुर (उडिसा) से ले जाकर अमरावती(महाराष्ट्र) मे खपाने की थी योजना।*

*महासमुंद पुलिस ने लगातार गांजा तस्करों के नए नए तरीकों को किया है नाकाम*

*माह जनवरी से अब तक के दर्ज 117 प्रकरण में कुल 7517.321 किलो (75 क्वि. 17 किलो) गांजा जब्त कीमत लगभग 37 करोड़, 86 लाख, 06 हजार 150 रूपये।*

*गांजा के प्रकरण में माह जनवरी से अब तक 287 आरोपी गिरफ्तार जिसमें छ.ग. के 72 व 215 अन्य राज्यों से।*

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिस पर जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। इसी दरमियान मुखबीर से सूचना मिली की 01 व्यक्ति अपने पीठ में पीट्ठु बैग में गांजा लाद कर पैदल चलते हुए लेकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना पर एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल चेक पोस्ट पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकडे अपना नाम शेख नईम पिता स्व. शेख सलीम उम्र 30 साल साकिन हबीब नगर अमरावती थाना खोलापुरी गेट जिला अमरावती (महाराष्ट्र) का निवासी होना बताया। संदेह होने पर पीटठू बैग की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ गांजा पाया गया। *उक्त गांजा को संबलपुर उडिसा से अमरावती (महाराष्ट्र) ले जाना बताया।* आरोपी से 04 किलोग्राम गांजा किमती 2,00,000 रुपये एवं 01 नग मोबाईल किमती 5,000 रूपये, जुमला कीमती 2,05,000 /- रूपये की सम्पति को जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(B)ii(B), एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिर० किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी-*

01- शेख नईम पिता स्व.शेख सलीम उम्र 30 साल साकिन हबीब नगर अमरावती थाना खोलापुरी गेट जिला अमरावती(महाराष्ट्र)।

*जप्त सम्पत्ती-*

01- 04 किलोग्राम गांजा किमती 2,00,000 रुपये।

02- एक नग मोबाईल कीमती 5,000 रूपये।

 

*जुमला जप्त सम्पति कीमती 2,05,000 रूपये।*

Hot Topics

Related Articles