अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले एक शातिर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया

बलौदाबाजार – पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार: पलारी पुलिस ने घर में गांजा रखकर बेचने वाले आरोपी को दबोचा! ● पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के मार्गदर्शन में ग्राम पौसरी में पलारी पुलिस की ताबड़तोड़ रेड कार्रवाई!*

● *67 वर्षीय वृद्ध आरोपी अपने मकान से अवैध रूप से कर रहा था मादक पदार्थ गांजे की बिक्री!*

● *आरोपी के कब्जे से 1.218 किग्रा गांजा (कीमती ₹14,616) एवं बिक्री रकम ₹200 (कुल जुमला ₹14,816) जप्त!*

● *आरोपी रामकुमार वर्मा गिरफ्तार, NDPS Act के तहत किया गया मामला दर्ज*

 

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर पूर्णतः नकेल कसने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पलारी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम पौसरी में अपने ही मकान से अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले एक शातिर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 

*मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी एवं रेड कार्रवाई:*-दिनांक 10.08.2026 को मुखबीर से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पौसरी निवासी रामकुमार वर्मा अपने घर के अंदर अवैध रूप से मनोतेजक मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना से तत्काल ग्राम पौसरी स्थित संदेही के मकान में दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा संदेही रामकुमार वर्मा की उपस्थिति में उसके मकान की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर के एक कमरे के अंदर रखे एक सफेद-लाल रंग के थैले (जिस पर ‘हीरा क्लॉथ स्टोर्स’ लिखा हुआ था) के अंदर से मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

 

*कार्यवाही का विवरण*- इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल कराने पर बरामद गांजे का कुल वजन 1.218 किलोग्राम (कीमती ₹14,616/-) पाया गया। इसके अतिरिक्त आरोपी की जेब से गांजा बिक्री का ₹200 नगद भी बरामद हुआ। पुलिस द्वारा कुल जुमला संपत्ति ₹14,816/- को विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी का यह कृत्य NDPS Act की धारा 20(B) के तहत दंडनीय अपराध पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना पलारी में अपराध क्रमांक 334/2026 दर्ज कर दिनांक 10.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

  1. गिरफ्तार आरोपी- रामकुमार वर्मा पिता स्व. जगतराम वर्मा, उम्र 67 वर्ष, निवासी ग्राम पौसरी, थाना पलारी

Hot Topics

Related Articles