आज से उत्सव के रंग में रंगा मुंगेली, उप मुख्यमंत्री के आतिथ्य में होगा व्यापार मेले का रंगारंग शुभारंभ

वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम में 3 दिसंबर तक चलेगा मेला, 200 से अधिक स्टॉल, हर रात होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

संदीप यादव मुंगेली। स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी द्वारा व्यापार मेला का आगाज आज 27 नवंबर से वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम में सायं 5 बजे रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगा। जो 3 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री अरुण साव के आतिथ्य में होगा।

स्टार्स ऑफ टुमारो टीम के संयोजक रामपाल सिंह बताया कि- मेले की पूरी तैयारी हो चुकी है। इस बार मेला स्थल को नया रूप दिया गया है। मंच को इस वर्ष समृद्ध छत्तीसगढ़ का थीम दिया गया है। हमें पूर्ण विश्वास है, लोगों को बहुत पसंद आएगा।

अध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि हमारी टीम लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप बेहतर करने की कोशिश करती है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगोली, समूह नृत्य, चित्रकला, रंगोली मेहंदी, रंग भरो, छत्तीसगढ़ी गीत गायन एवं ओपन माइक, ब्राइडल मेकअप, मिस एवं मिस्टर मुंगेली प्रतियोगिता जैसे आयोजन नियोजित किये गए हैं।

मुख्यतः लघु कुटीर मध्यम दर्जे के उद्योग धंधों का विकास, उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को आम जनता तक पहुंचाने तथा व्यवसायिक गतिविधियों के विस्तार हेतु वातावरण तैयार करना है। सचिव विनोद यादव ने बताया कि- इस वर्ष मेले में 200 से अधिक स्टॉल लग रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसंयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारख, नोलेश केसरवानी, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, गिरीश सुथार, मुकेश पांडेय, सुनील बावानी, अनीश जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, गौरव जैन, कोमल चौबे सहित संस्था के सदस्य लगे हुए हैं।

*प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दिखेगी झलक*
प्रतिदिन रात्रि को स्वस्थ मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक दिखाई देगी। जिसके अंतर्गत 27 नवंबर को छत्तीसगढ़ी लोककला मंच अंजोर के माध्यम से गरिमा एवं स्वर्णा दिवाकर अपनी प्रस्तुति देंगी। 28 को छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच सोनहा माटी (भूपेंद्र जायसवाल) की टीम की प्रस्तुति होगी। 29 को छात्र-छात्राओं द्वारा समूह नृत्य देखने को मिलेगा। 30 को देश के सुप्रसिद्ध हास्य कवियों की उपस्थिति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित है। 1 दिसंबर को छत्तीसगढ़ी सुप्रसिद्ध लोक कला मंच चिन्हारी लोक मंजिरा (पायल साहू) की प्रस्तुति होगी। 2 को गायक गोरेलाल बर्मन की प्रस्तुति होगी। 3 दिसंबर को समापन सैफ एंड सोहेल लाइव रॉक बैंड एंड ब्लिस ट्रूप कोलकाता की रंगारंग प्रस्तुति के साथ।

Hot Topics

Related Articles