आरोपी सगीर खान को एक वर्ष के लिए जिला कोण्डागांव सहित बस्तर संभाग के सीमावर्ती जिलों से बाहर रहने का आदेश

  •  थाना केशकाल पुलिस की कार्यवाही।

  •  लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही।

कोंडागांव।थाना केशकाल क्षेत्रांतर्गत लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने एवं मारपीट, शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न करने, धमकी देने तथा क्षेत्र में अशांति फैलाने जैसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति सगीर खान पिता शहजाद खान, उम्र 47 वर्ष, निवासी मौजमपारा केशकाल, जिला कोण्डागांव के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गई है। उक्त व्यक्ति के विरुद्ध वर्ष 2005 से वर्ष 2023 तक थाना केशकाल एवं अन्य थानों में मारपीट, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा, धमकी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न अपराध पंजीबद्ध हैं। इसके अतिरिक्त उसके विरुद्ध समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है। लगातार पुलिस की कार्यवाही के बावजूद उसके आचरण में अपेक्षित सुधार नहीं होने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से जिला दण्डाधिकारी कोण्डागांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर जिला दण्डाधिकारी जिला कोण्डागांव द्वारा आदेश क्रमांक/कले./ रीडर/वि०अ०प्र०क०/कोण्डा०/20261020011019/2026 दिनांक 16.11.2026 के तहत सगीर खान को आगामी 01 वर्ष की अवधि के लिए जिला कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर एवं धमतरी की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने का जिला बदर आदेश पारित किया गया है। साथ ही आदेश की तामीली के 24 घंटे के भीतर उक्त जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर जाने तथा एक वर्ष की कालावधि अर्थात दिनांक 15.11.2027 के पूर्व उक्त जिलों में प्रवेश नहीं करने का आदेश दिया गया है। केशकाल पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

 

Hot Topics

Related Articles