आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, राम मंदिर चंदे की SC से जांच हो: कांग्रेस

  • “भगवान के घर चोरी पर चुप नहीं बैठेंगे” – विजय केशरवानी, मुंगेली में दागे 3 सवाल

मुंगेली(संदीप यादव) । अयोध्या में बन रहे प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर से जुड़े श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय मामलों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर गुरुवार को मुंगेली जिला कांग्रेस ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर ट्रस्ट की आय-व्यय पर गंभीर सवाल खड़े किए और पूरे मामले की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की।

*”करोड़ों रामभक्तों की आस्था का सवाल”*  

बिलासपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष और मुंगेली प्रभारी विजय केशरवानी ने कहा कि राम मंदिर के लिए देश-दुनिया के श्रद्धालुओं ने अपनी गाढ़ी कमाई से दान दिया है।


“हम किसी आस्था के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन अगर ट्रस्ट के खर्च, जमीन सौदों या दान राशि पर सवाल उठ रहे हैं तो पारदर्शी जांच क्यों नहीं? भगवान के नाम पर आए पैसे का हिसाब मांगना पाप नहीं है”

– विजय केशरवानी


  • जिला अध्यक्ष के 3 तीखे सवाल

जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने ट्रस्ट से 3 सवाल पूछे:

1. *जवाबदेही किसकी?* – ट्रस्ट उच्च निगरानी में है तो अनियमितता की जिम्मेदारी कौन लेगा?

2. *कार्रवाई क्यों?* – अगर सब नियम से हुआ तो इस्तीफे और कार्रवाई की नौबत क्यों आई?

3. *जांच से परहेज क्यों?* – अगर गड़बड़ी नहीं है तो SC की निगरानी में जांच से दिक्कत क्या है?

कांग्रेस ने ट्रस्ट की कुल आय, खर्च और निर्णयों के दस्तावेज सार्वजनिक करने और PM से स्थिति स्पष्ट करने की मांग भी की।

51 हजार दिए, भावना आहत हुई”

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने कहा कि उन्होंने खुद मंदिर के लिए 51 हजार रुपये दिए थे।


“अयोध्या में चढ़ावा चोरी की खबर से करोड़ों रामभक्त आहत हैं। भगवान के घर में चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाए। दोषी चाहे कितना भी बड़ा हो, कार्रवाई हो”_ – हेमेंद्र गोस्वामी


  • भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद

प्रेसवार्ता में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू, दीपक गुप्ता, श्याम जायसवाल, दिलीप बंजारा, मनीष त्रिपाठी सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot Topics

Related Articles