उमरवाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुत्ता काटने पर नहीं मिलेगा इंजेक्शन, गरीबों को मेडिकल से मोटी रकम देकर खरीदना पड़ा

  • रात की इमरजेंसी में नहीं मिलते कोई डॉक्टर, 30 किलोमीटर दूर से आते है

डोंगरगांव(घनश्याम साव)।छुरिया ब्लॉक के अंतिम छोर में बसा ग्राम उमरवाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही सामने आई है, बीते रात एक व्यक्ति को कुत्ते ने काट लिया वह व्यक्ति निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गया जहा पर उसे यहां इंजेशन नहीं है करके बेरंग लौटा दिया और स्टॉप वाले ने कहा यह इंजेक्शन मेडिकल से खरीद कर लाना पड़ेगा, तभी उक्त पीड़ित मरीज ने मोटी रकम देकर मेडिकल से इंजेशन दवाई लिया , मरीज ने डाक्टर से चर्चा किया तो उनका कहना था कि कुत्ता काटने पर लगने वाला इंजेक्शन के लिए इस हॉस्पिटल में वर्तमान में नहीं है, डाक्टर ने साफ मना कर दिया कि हॉस्पिटल में इंजेक्शन नहीं है, तब कुछ ग्रामीणों को यह बात पता चली रात को ही कुछ ग्रामीण हॉस्पिटल विजिट किए तो यहां पाया गया कि कोई भी जिम्मेदार डॉक्टर रात नहीं रुकते पता चला कि बड़ा बड़ा आवास होने के बावजूद भी सरकारी सुविधा होने के बावजूद भी यहाँ के डॉक्टर रात नहीं रुकते उमरवाही 25 -30 km अपने अलग से बंगले में रहते है, रोज आना जाना करते हैं इसके बाद आर एम ए रोशन मंडलोई को कॉल किया गया उनसे बात हुई तो कहा गया कि हमारे पास इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है, 3 महीने से ऊपर से ही सप्लाई बंद है, अब बात यही नहीं ठहरी कुछ ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर इलाज के लिए पूर्ण रूप से सुविधा प्रदान नहीं मिल रही है, पिछले कुछ दिनों से शिकायत आई थी कि यहां ऑक्सीजन सिलेंडर तो है पर खाली पड़ी है। बात केवल इतनी नहीं है यहां के प्रायः स्टाफ यहां निवास नहीं करते रात की इमरजेंसी में यहां कुछ भी संभव नहीं है। बीते कुछ महीने पहले डिलीवरी पेशेंट जब हॉस्पिटल गई तो घंटों हॉस्पिटल में कोई स्टाफ नहीं मिला ग्रामीणों को सूचना मिली दबाव के बादआर एम ए को रात में फोन किया तो घंटों बीतने के बाद गोदलवाही स्वास्थ्य केंद्र से एक नर्स को भेजा गया। इस तरफ की लापरवाही से क्षेत्र के मरीज परेशान होते है, कई कई बार हॉस्पिटल में टीटी जैसा साधारण इंजेक्शन भी उपलब्ध नहीं होते। यहां पर मरीजों को जो सुविधा मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रही है अंतिम छोर पर बसा गांव है यहां पर लाखों की लागत से बना हॉस्पिटल में कई प्रकार के सुविधा से लोग वंचित रह जाते है। उच्चाधिकारी का समय समय पर औचक निरीक्षण होना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे लापरवाही पर ठोस कारवाही भी होना अत्यंत आवश्यक है अन्यथा मरीजों को भगवान भरोसे रहना पड़ जाएगा,

क्या कहते है जिम्मेदार डाक्टर


उमरवाही शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्तमान में कुत्ता काटने के इंजेक्शन नहीं हैं इसलिए मरीजों को बाहर मेडिकल से मंगाना पड़ता है यहां पर स्टॉप की कमी है

ये शिकायत सही है कि यहां पर जिम्मेदार डाक्टर रोज घर से आना जाना करते हैं

डॉ रोशन कुमार मंडलोई

Hot Topics

Related Articles