- कविराज टोलागांव में महिला एक साल से देवर के साथ रह रही थी
- हत्या के बाद आरोपी ने थाना जाकर अपने आप को आत्म समर्पण किया,
- मृतका सात माह की गर्भवती, पैरी नदी के पास फल फूल बेचा करती थी
डोंगरगांव(घनश्याम साव) 4 मई को सुबह की छह बजे जब महिला घर से बाहर सौ मीटर दूर शौच के लिए निकली थी , तभी उनका ध्यान आरोपी महिला के पहले पति रंजीत पारधी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर गला काटकर हत्या कर दिया . हत्या करने के बाद वह अपनी गाड़ी को छोड़कर भागकर थाना लालबाग जाकर आत्मसर्मपण कर दिया .

मामला लालबाग थानान्तर्गत ग्राम पंचायत बुद्धभरदा के आश्रित ग्राम कविराज टोलागांव का है . ग्राम की पूर्णिमा पारधी (27) अपने पति रंजीत पारधी (32) को एक साल पूर्व छोड़कर चचेरा देवर सूरज पारधी (30) के साथ रह रही थी . मृतका पैरी नदी के पास स्टेट हाईवे में रोजाना फल फूल बेचा करती थी . घटना की जानकारी आसपास के लोगों को होते ही घटनास्थल पर भीड़ लग गई . हत्या की सूचना मिलते ही लालबाग की पुलिस टीम भी घटना स्थल पहुंची .
बताया जाता है, कि । बीती रात को मृतका एवं आरोपी रंजीत पारधी के बीच वाद विवाद हुआ था . जिसमें आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी थी . सुबह होते ही आरोपी ने महिला की दिन दहाड़े टँगिया से गला काटकर हत्या कर दी . महिला सात माह की गर्भवती बताई जाती है . घटनास्थल पर बुद्धूभरदा की सरपंच चांदनी साहू ,पंच ममता साहू एवं ग्राम कोतवार चिंतादास मानिकपुरी थी पहुँचे . थाना से आरोपी रंजीत पारधी को घटनास्थल लेकर पुलिस पहुंची . शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ,
बुद्धूभरदा में 2 वर्ष पूर्व भी पति ने टँगिया से गला काटा था,
ग्राम बुद्धभरदा में वर्ष 2024 में निंदाई करने गई महिला भुनेश्वरी साई (30) पति ओमप्रकाश साहू ने दोपहर को खेत में मृतका की परिजनों के सामने टँगिया से गला काटकर हत्या कर दी थी . मृतका भुनेश्वरी साहु जब अपने भाभियों के साथ खेत में निंदाई कर रही थी तभी आरोपी पति अपनी पत्नि को कुल्हाड़ी से गला काटकर फरार हो गया . पुलिस ने घटना के छह घण्टे के के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया . बाद में कोर्ट ने आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है . मृतका भुनेश्वरी साहू को पति ओमप्रकाश साहू उनके चरित्र पर शंका करता था . जिसके चलते ओमप्रकाश साहू कोटरासरार ने अपने ससुराल बुद्धूभरदा पहुंचकर खेत में निंदाई करते समय कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दिया था .
एक ही गांव में दो साल के अंतराल में दर्दनाक हत्या जैसी घटना होने के बाद इस गांव में ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।





