एक ही रात में चार दुकानों के ताले टूटे, CCTV में कैद हुए शातिर चोर

खैरागढ़। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला गंडई थाना क्षेत्र के नर्मदा चौक का है, जहां मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

सुबह खुला मिला दुकानों का ताला

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात रोज की तरह दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो चार दुकानों के ताले टूटे मिले। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले में रखी नकदी सहित अन्य सामान गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही नर्मदा चौक में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंच गए।

चोरों ने गायत्री मेडिकल स्टोर, हीरा फैंसी स्टोर, तनु कृषि केंद्र और वर्षा कंप्यूटर सेंटर को निशाना बनाया। शुरुआती अनुमान के अनुसार चारों दुकानों से 30 हजार रुपये से अधिक की नकदी और अन्य सामान चोरी हुआ है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन दुकानदारों द्वारा किया जा रहा है, जिसके बाद ही कुल चोरी की रकम स्पष्ट हो सकेगी।

CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात

इस मामले का सबसे अहम पहलू यह है कि चोरी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में दो से अधिक संदिग्ध युवक देर रात दुकानों के आसपास घूमते दिखाई दे रहे हैं। कुछ देर बाद वे एक-एक कर दुकानों के ताले तोड़ते नजर आते हैं।

Hot Topics

Related Articles