ऑपरेशन विश्वास: दुर्ग पुलिस का छापा, UP के 5 तस्कर गिरफ्तार

दुर्ग। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने संगठित रूप से नशे का व्यापार करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 9,840 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल (ट्रामाडोल) और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, दुर्ग जिले में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री की सूचना लगातार मिल रही थी। इसी क्रम में पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि जिला अस्पताल दुर्ग मर्चुरी के पास तीन व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के कैप्सूल रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही दुर्ग कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम गठित की और बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

Hot Topics

Related Articles