करमतरा में आंगन मिलन सेवा चौपाल का आयोजन किया गया

घनश्याम साव,डोंगरगांव। आंगन मिलन सेवा चौपाल का आयोजन आंगनवाड़ी केंद्र करमतरा क्रमांक 1 में किया गया, जिसमें पूर्णिमा साहू अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास, छत्तीसगढ़ शासन, अमलेंदु हाजरा ,अंजू सिंह , टूमन लाल साहू जनपद सदस्य, परियोजना अधिकारी डॉ वीरेंद्र साहू, रेखा बघेल सरपंच ग्राम पंचायत करमतरा, रोहित कुमार साहू सरपंच ग्राम पंचायत कु भाठगांव, उमाकांत चंद्राकर सरपंच ग्राम पंचायत संबलपुर, हीरूराम, पर्यवेक्षक, पंचगण ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, गर्भवती, शिशुवती, पालक गण एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रहीं। चौपाल में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी, हर घर मुनगा अभियान एवं पोषण परामर्श हितग्राहियों को दिया गया।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्णिमा साहू ने कहा माताओं तथा बहनों को अपने तथा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए जागरूक रहने, सही पोषण संबंधी आदतों को विकसित करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का संदेश दिया। सभापति टुमन लाल साहू ने आंगन मिलन सेवा चौपाल को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी चर्चा तथा शासन की योजनाओं का लाभ लेने का एक स्वर्णिम अवसर बताया। श्री हाजरा ने बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने की अपील की। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, मितानिनों तथा पर्यवेक्षक का सम्मान किया गया। हितग्राहियों ने महतारी वंदन योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना से मिल रहे लाभ के विषय में अपना अनुभव साझा किया। विभिन्न योजनाओं अंतर्गत लाभ लेने वाले हितग्राहियों का भी सम्मान किया गया। पर्यवेक्षक देविका साहू द्वारा उपस्थित जन समुदाय को मुनगा के फायदों के बारे में बताया गया तथा हर घर मुनगा लगाने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम के दौरान जप्रतिनिधियों तथा जनसमुदाय को आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए खिलौना दान करने की अपील की गई। हितग्राहियों को तिरंगा भोजन के विषय में बताया गया तथा पौष्टिक थाली और संतुलित आहार के महत्व को रेखांकित किया गया। सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवाने के लिए भी प्रेरित किया गया। सफल आयोजन के लिए परियोजना अधिकारी डॉ वीरेन्द्र साहू ने उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिधियों, ग्रामवासियों, हितग्राहियों, माताओं, बच्चों, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा जनसमुदाय के प्रति आभार प्रकट किया।

Hot Topics

Related Articles