भव्यता के साथ होगा दशहरा उत्सव, 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

संदीप यादव मुंगेली।प्रेस क्लब भवन में दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समिति ने इस बार दशहरा उत्सव भव्यता के साथ ही आधुनिकता और आतिशबाजी के साथ मनाये जाने का निर्णय लिया है।

बैठक में दशहरा उत्सव समिति ने बताया कि जिला प्रशासन और नगर पालिका के सहयोग से दशहरा उत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया जाना है, जिसमें रावण के 60 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा। पुतले बनाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक पुनूलाल मोहले के साथ ही सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। आयोजन के लिए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी ने एक लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है।

दशहरा उत्सव समिति का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों से मिलकर आगे की तैयारी को अंतिम रूप देगा। बैठक में प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी, गिरीश शुक्ला, न.पा. अध्यक्ष रोहित शुक्ला, न.पा. उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिंझा, पूर्व न.पा. अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी, किशोरी केशरवानी, मोहन मल्लाह, आशीष मिश्रा, राणा प्रताप सिंह, संजय वर्मा, सुनील पाठक, अमितेश आर्य, संजय जायसवाल, अरविंद वैष्णव, दिलीप सोनी, कोटू दादवानी, भागीरथी यादव, दीनानाथ केशरवानी, श्री निवास ठाकुर, बब्बू सिंह, नंद किशोर परिहार, स्वतंत्र मिश्रा, योगेश शर्मा, धीरज जैन एवं दशहरा उत्सव समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles