रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने वर्ष 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में विभिन्न विभागों में भर्ती परीक्षाओं के साथ-साथ प्रवेश परीक्षाओं, शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) और राज्य पात्रता परीक्षा (SET) की तिथियां भी घोषित की गई हैं।कर्मचारी चयन मंडल ने 19 सितंबर, 28 नवंबर और 19 दिसंबर 2027 को आकस्मिक परीक्षाओं के लिए आरक्षित रखा है। वार्षिक कैलेंडर जारी होने के बाद यदि किसी विभाग की ओर से परीक्षा आयोजित कराने के लिए आकस्मिक आवेदन प्राप्त होता है, तो इन आरक्षित तिथियों पर परीक्षा आयोजित की जा सकेगी।
कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर











