कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय विनोबा नगर में शिक्षक दिवस और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्व. गीताराय मैडम के जन्मदिवस पर जागृति महिला मंडल के सहयोग से हुआ कार्यक्रम, 200 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

संदीप यादव मुंगेली।कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय विनोबा नगर मुंगेली में जागृति महिला मंडल के सहयोग से स्व. सुश्री गीताराय मैडम के जन्मदिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

समारोह में विद्यालय के प्राचार्य श्री ब्रह्मदत्त त्रिपाठी का तिलक लगाकर एवं घड़ी भेंट कर सम्मान किया गया, जिसका स्वागत छात्रों खेमचंद, आनंद एवं संदीप ने किया। शिक्षक रूपेशपाल का स्वागत छात्र दिव्यांशु और राजवीर द्वारा किया गया। वहीं विद्यालय की शिक्षिकाओं सुश्री मातेश्वरी देवांगन, प्रीति यादव, ज्योति यादव, सुहानी पात्रे, श्रेया यादव, दीपांजलि देवांगन, प्रीति देवांगन, जान्हवी ठाकुर, अनामिका सेन, सुमन द्विवेदी, नीलम व किरण एवं श्रीमती शशिबाला का सम्मान छात्राओं संतोषी साहू, मुस्कान देवांगन, दिव्या पटेल, राधिका यादव, शिवानी, शारदा, रागिनी, धनेश्वरी, कामिनी, सरस्वती, नैना, वैशाली द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य श्री ब्रह्मदत्त त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थी जीवन में समय के महत्व एवं व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर शिक्षिका जान्हवी ठाकुर ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन दर्शन पर, मातेश्वरी देवांगन ने उनके जीवन परिचय पर, ज्योति यादव ने एक शिक्षक की विद्यार्थियों से उम्मीद पर और सुहानी पात्रे ने शिक्षा के प्रति प्रेम एवं डॉ. राधाकृष्णन के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।

छात्र-छात्राओं ने निभाई शिक्षक की भूमिका –
शिक्षक दिवस पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षक बनकर अध्यापन का अनुभव लिया। संतोषी साहू, मुस्कान देवांगन, सरस्वती बारमाते, नैना देवांगन, वैशाली यादव, शारदा यादव, रागिनी साहू, यामिनी बंजारे, शिवानी कोशल एवं आनंद यादव ने बालवाड़ी से कक्षा 11वीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाया।

200 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण 
स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों की टीम ने बालवाड़ी से कक्षा 11वीं तक के लगभग 200 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में डॉ. श्रीमती वेणु साहू नेत्र सहायक अधिकारी, डॉ. शुभम सिंह ठाकुर मेडिकल ऑफिसर, श्रीमती प्रतिभा निखिल स्टाफ नर्स, श्रीमती ऊषा देवांगन आर.एम.ए., श्री सुनील कुमार साहू सहायक मलेरिया अधिकारी, सुश्री मंजू मरकाम सहायिका, फुलमनी सुपरवाइजर, श्रीमती शीतला मरावी एम.एम.व एवं डॉ. सुनील सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन जान्हवी ठाकुर ने किया। निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण में शिक्षिका श्रेया यादव, दीपांजलि देवांगन एवं पूरे विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा। भोजन एवं स्मृति चिन्ह की व्यवस्था जागृति महिला मंडल द्वारा की गई।

इस अवसर पर कस्तूरबा महिला कल्याण आश्रम समिति के अध्यक्ष अनिल सोनी, सचिव दीनानाथ केसरवानी, कोषाध्यक्ष धनेश सोलंकी, सहसचिव दिलीप सोनी, सदस्य महावीर सिंह, स्वप्निल वर्मा, उपाध्यक्ष रवि पौराणिक तथा संरक्षक सदस्य जेठमल कोटड़ीया, डॉ. सुनील सोनी ने विद्यालय परिवार को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Hot Topics

Related Articles