भाटापारा/सिंगारपुमाता मावली के पावन प्रांगण, ग्राम सिंगारपुर में मेहर समाज सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक इंद्र साव शामिल हुए। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन की आधारशिला रखी।इस अवसर पर विधायक इंद्र साव ने समाज के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह सामुदायिक भवन भविष्य में मेहर समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। भवन के बनने से सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और समाजजनों को आयोजनों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त स्थान मिल सकेगा।भूमि पूजन के इस पावन अवसर पर मेहर समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठ जन और बड़ी संख्या में सम्माननीय समाजजन उपस्थित रहे, जिन्हें विधायक और उपस्थित अतिथियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विधायक इंद्र साव ने ग्राम सिंगारपुर में मेहर समाज सामुदायिक भवन का किया भूमि पूजन








