बिलासपुर। योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सिम्स में निधन हो गया है। भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान उनको कार्डियक अटैक आया। प्रशिक्षण शिविर से सिम्स में भर्ती कराया गया,चिकित्सकों ने जांच के बाद उनके निधन की पुष्टि कर दी है। छत्तीसगढ़ बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी जिला शहर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था। प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा दो दिवीसय बिलासपुर प्रवास पर थे। सोमवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। आज प्रशिक्षण शिविर का समापन होना था। प्रशिक्षण स्थल पर जिले के भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान रूपनारायण सिन्हा का सिने में तेज दर्द उठा। विधायक धरमलाल कौशिक, भूपेंद्र सवन्नी ने तत्काल सिम्स के एमएस से फोन पर बात की और सभी तैयारी रखने कहा। अजय जामवाल ने जताया दुःख छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ स्वयंसेवक, पूर्व प्रचारक एवं छ. ग. योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। भगवान दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।





