कांकेर/नारायणपुर (विकास जैन) अवैध शराब की पैकिंग/मिलावट में उपयोग की आशंका — सामग्री के वास्तविक मालिक की पतासाजी जारी।
दिनांक 08.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना भानुप्रतापपुर पुलिस ने ग्राम बसंत नगर, नारायणपुर स्थित एक किराए के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से विभिन्न ब्रांडों की बड़ी मात्रा में खाली शराब की बोतलें, पौवा, अद्धी, स्टीकर, होलोग्राम, बारकोड एवं ढक्कन बरामद किए गए।
30 पौवा जम्मू स्पेशल व्हिस्की — 5.400 लीटर
4,409 नग खाली बोतल/पौवा/अद्धी
3,380 नग शराब के ढक्कन
105 पत्ता स्टीकर/होलोग्राम
170 पेटी खाली पौवा
बरामद सामग्री को धारा 106 BNSS के तहत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। पुलिस द्वारा सामग्री के वास्तविक मालिक एवं संभावित अवैध शराब निर्माण/पैकिंग से जुड़े व्यक्तियों की पतासाजी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई।








