किशोर का अपहरण कर जमकर मारपीट, रायपुर के दो बदमाश गिरफ्तार

धमतरी। नाबालिग के अपहरण फिर मारपीट के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए है, चौकी बिरेझर ने नाबालिग बालक के अपहरण एवं मारपीट के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपी मोतीलाल बघेल उर्फ बल्ला (24 वर्ष) और सागर कुमार बघेल (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पटेवा रायपुर को गिरफ्तार किया है। 07.10.2025 की रात्रि को आरोपियों ने ग्राम संकरी निवासी नाबालिग बालक का इको वाहन क्रमांक CG04-QH-2857 से अपहरण कर लोहे के चूड़ा से मारपीट की थी। बाद में बालक को अगले दिन संकरी पुल के पास छोड़ दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ग्राम गोजी क्षेत्र से वाहन सहित गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त इको वाहन व लोहे का चूड़ा जप्त किया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 296(ख), 115(2), 137(2), 140(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

 

 

Hot Topics

Related Articles