कैबिनेट मीटिंग में आज रिटायर हो रहे मुख्य सचिव IAS अमिताभ जैन को दी जाएगी विदाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय कैबिनेट की आज अहम बैठक होने जा रही है। साय कैबिनेट की अहम बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित होगी। साय कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि, साय कैबिनेट की बैठक में दशहरे से पहले जनता के हित में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही आज होने वाली साय कैबिनेट की अहम बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी। इसके साथ ही आज कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के नए मुख्य सचिव विकासशील का स्वागत किया जाएगा। दरअसल, प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें एक्सटेंशन दिया गया था, जो की आज समाप्त हो रहा है। ऐसे में उन्हें आज महानदी भवन मंत्रायल में विदाई दी जाएगी।

 

Hot Topics

Related Articles