- पिछले 2बच्चो की हो चुकी है मौत, विभाग ने आनन-फानन में लगाया कैप
बिलासपुर/कोटा (कमलकांत पाटनवार) कोटा क्षेत्र में एक बार फिर मलेरिया में दस्तक दे दी है कोटा औरापानी गांव एक ही घर के तीन बच्चों को मिलेगी या नहीं अपने शिकंजे में ले लिया एक बच्चे की हालत नाजुक है जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है।
कोटा क्षेत्र के औरापानी सेमरिया और माझगांव जैसे इलाकों में मलेरिया के मरीज मिल रहे हैं शुक्रवार को औरापानी गांव के एक ही परिवार के तीन बच्चों को मलेरिया हो चुका है। बताया जा रहा है कि औरापानी निवासी रामलाल यादव पिता दशरथ लाल गांव में ही किसानी करते हैं । उनके तीन बच्चे हैं । जिसमें हेमलाल यादव ,राकेश यादव और लवकेश यादव को मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। राम लाल यादव ने बताया कि 14 वर्षी राकेश यादव की हालत नाजुक है जी उसने तीन से चार दिनों से बुखार आ रहा है और अब चक्कर आने पर उसे कोटा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर सीधे सिम्स भेज दिया गया है । सिम्स के ट्राइएज में और एनआईसीयू में दो बच्चों की भर्ती कराया गया है।
250 लोगों की हुई जांच
स्वास्थ्य विभाग को कोटा क्षेत्र में मलेरिया के मरीज मिलने की जानकारी मिली जिसके बाद अधिकारीयों ने आनंद-खनन में कैंप लगाया और 250 लोगों की जांच की गई है । शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में कैंप लगाया कर जांच की जाएगी ज्ञात हो कि हर साल कोटा क्षेत्र मलेरिया के मरीज मिलते हैं बारिश के दिनों में यहां मलेरिया की बीमारी आम बात हो जाती है पिछले साल एक बच्चे की मौत हो चुकी है, वही साल 2024 में 7 लोगों की मौत मलेरिया से हो चुकी है।
- लगाया गया है कैंप
तीन बच्चों के मलेरिया से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है इलाज के लिए सिम्स से भेजा गया है। विभाग ने कैंप लगाया है ,अन्य लोगों की पुष्टि नहीं हुई है
डॉ प्रमोद तिवारी, नोडल अधिकारी मलेरिया






