- 30 ग्राम पंचायतों की सड़क समस्या को लेकर सौंपा मांगपत्र, शीघ्र स्वीकृति का मिला मंत्री ने दिया आश्वासन
डोंगरगांव, घनश्याम साव । खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के छुरिया जनपद पंचायत अंतर्गत लगभग 30 ग्राम पंचायतों की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर छुरिया जनपद पंचायत सरपंच संघ के अध्यक्ष दीनदयाल साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से सौजन्य भेंट कर क्षेत्र की सड़क समस्याओं से अवगत कराया गया,
प्रतिनिधिमंडल में सरपंच संघ के प्रतिनिधि शिशुपाल सलामे, सरपंच पवन खरे, भुनेश्वर दाऊ, पूर्व तहसील साहू समाज अध्यक्ष दुखु राम तथा कार्तिक राम साहू सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल थे,
प्रतिनिधियों ने बताया कि मुख्य,जिलामार्ग,देवरी–करमरी–महुरम खुज्जी चौड़ीकरण एवं डामरीकरण तथा रोड क्रमांक 120 से 14 से 24 वाली सड़क को जिला दुर्ग, बालोद एवं धमतरी से जोड़ने वाली सड़कों की स्थिति लंबे समय से खराब है। इन मार्गों से छुरिया जनपद पंचायत, तहसील कुमर्दा सहित लगभग 50 गांवों के ग्रामीणों का आवागमन होता है।
सरपंच संघ ने बताया कि कई मार्गों की चौड़ाई कम होने तथा सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है और आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के उन्नयन, चौड़ीकरण एवं डामरीकरण की मांग रखी।
बैठक में आतरगांव, तुमड़ीलेवा, बेलरगोदी, चिरचारीकला, भर्रीटोला, विजेपुर, चारभाठा, कुल्हाड़ी, दामा, बजारी, दुबे बंजारी, नागर, कोहका, कोलियारी, फागड़ूटोला, उमरवाही, हालेकोसा, बोईडीही, जैतगुड़ा, भेजराटोला, लाटमेटा, पड़रामटोला, खपराभाट, सिंघाभेड़ी, लितालमटी, दतरेगा, मुंहाटोला, कुहीकला, सोनवानीटोला, कुही खुर्द, भपराभाट, कुमर्दा, गोटाटोला, हालाडुला, सीताकसा, रामपुर, जनकपुर, रानीपुर एवं खड़खड़ी सहित विभिन्न मार्गों पर चर्चा की गई।
सरपंच संघ अध्यक्ष दीनदयाल साहू ने कहा कि इन सड़कों के बेहतर होने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री से इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कराने का आग्रह किया।








