दंतेश्वरी मंदिर पहाड़ी में पर्यावरण सुरक्षा हरियर छत्तीसगढ़ के तहत् 200 प्रजाति का वृक्षारोपण किया गया

  • फलदार छायादार पेड़ पौधे रोपण किया

  • श्रद्धालु, भक्तों ने, तार फेंसिंग घेरा किया

डोंगरगांव, घनश्याम साव । विकासखंड के घुपसाल दंतेश्वरी मंदिर पहाड़ी में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं और भक्तों ने पर्यावरण सुरक्षा हरियर छत्तीसगढ़ के तहत हर साल की भांति इस वर्ष भी लगातार 7वें वर्ष श्रीराम ग्रुप बजरंग दल बोलबम समूह एवं पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीण जनप्रमुख जन समुदाय के सहयोग एवं बलराम कुमार श्रीवास व्याख्याता (पर्यावरण मित्र) गौकरण भुआर्य व्याख्याता के विशेष प्रयास एवं सहयोग से प्रतिवर्ष वृहद् वृक्षारोपण एवं पौधे की सुरक्षा किया जाता है इसी तारतम्य श्री राम ग्रुप से केशवभारती बलराम श्रीवास (पर्यावरण मित्र), पूरन टांडेकर, डुमेश साहू, कैलास चौधरी, गौकरन भुआर्य, रामकुमार विश्वकर्मा, मुकेश साहू, बजरंग दल से देवकुमार पिथौरा, पंकज आँधिया, इसु रामेश्वर, हर्षित, पुनाराम रावटे,  बोलबम ग्रुप से नेहा ठाकुर, मोहनी फरदिया, अनिता वासनी, जय प्रेम ताम्रज,  यसराज सरपंच, श्री नरेश शुक्ला उपसरपंच, कामता साहू , रवि प्रेमलाल,  हर्ष प्रांजल, धनुष राम एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं भक्तजन ग्रामीण जन , छोटे छोटे बच्चे सब मिलकर करीब 200 अलग-अलग प्रजाति के फलदार, छायादार पेड़ पौधा रोपण किया गया है।सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं और भक्तों के द्वारा पेड़ पौधे के चारो ओर तार फेंसिंग घेरा कर शपथ लिया की इनकी सुरक्षा पर्यावरण को बचाये रखेंगे ।

Hot Topics

Related Articles