खुटाघाट – घोंघा बांध 100प्रतिशत भरे वेस्ट बियर चालू

  • जुलाई महीना नौ दिन शेष रहते हि लबालब हुए जिले के सारे बांध, मानसून की लेट लतीफी के बाद भी बांधों में भरपूर पानी अच्छा संकेत

बिलासपुर/रतनपुर,( कमलकांत पाटनवार ) जुलाई महीना समाप्त होने में अभी नौ दिन का समय शेष है और जिले में दोनों प्रमुख बांध खारंग और घोंघा शत प्रतिशत भर चुके हैं| खारंग जलाशय में बुधवार को सुबह 100 प्रतिशत जलभराव रिकॉर्ड किया गया है, जबकि घोंघा जलाशय में मंगलवार से ही शत प्रतिशत जलभराव के बाद वेस्ट वियर की स्थिति निर्मित हो चुकी है। अरपा – भैसाझार बराज से काफी पहले से ही 60 प्रतिशत जलभराव के बाद गेट खोलकर अरपा नदी में जल प्रवाहित किया जा रहा है। भीषण गर्मी के दौरान इस साल एक-एक बूंद पानी के लिए हालाकान होने वाले जिले वासियों के लिए एक राहत देने वाली खबर हो सकती है। जिले के सारे बड़े बांध अपने साथ प्रतिशत जल भराव की स्थिति में पहुंच चुके हैं। इन बांधों में भरपूर पानी होने होना जिले के लिए इसलिए भी शुभ समाचार है , क्योंकि बिलासपुर जैसे शहर में 12 महीने निस्तारी के लिए पानी खारंग जलाशय खूंटाघाट से ही प्राप्त होता है। इसी तरह भीषण गर्मी में जब जिले के अधिकांश गांव में तालाबों में एक बूंद भर पानी निरंतर निस्तार के लिए शेष नहीं रह जाता तब खारंग और घोंघा जलाशय से निस्तारी के लिए पानी दिया जाता है। ऐसे में इन बांधों में पानी की भरपूर उपलब्धता अति आवश्यक है।

Hot Topics

Related Articles