खुशियां बाँटें अभियान ने दीवाली पर बच्चों को बांटे उपहार 

रायपुर. शहर कि समाज सेवी संस्था खुशियां बांटे अभियान ने रायपुरा स्थित आँगनवाड़ी केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को खुशियां किट का वितरण किया. कार्यक्रम में शेखर वर्मा, नंदकुमार चक्रधारी, दीपक झा, आकाशदीप गुप्ता, प्रदीप धृतलहरे विशेष रूप से उपस्थित रहे.

संस्था के फाउंडर सौरभ बख्शी ने बताया कि संस्था विगत 6 वर्षों से यह आयोजन कर रही है. यह अभियान लगातार 3 दिनों तक चलेगा. जिसमें जरूरतमंद बच्चों को खुशियां किट का वितरण किया जाएगा. इस किट में नए कपड़े, मिठाइयां, नमकीन, दिया, बाती, तेल, ड्राइंग बुक, कलर, माता लक्ष्मी कि फोटो आदि सामग्री उपहार स्वरूप दी जाती है.

संस्था के उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना है. संस्था के इस कार्य में प्रियंका उपाध्याय (एंकर), राकेश साहू (मठपुरैना), रूपेंद्र साहू (पूर्व नौ सेना), दीपक झा, वैशाली वीरानी (पिटारा फाउंडेशन), शगुफ्ता अफ़रोज़, रूपम परगनिहा, तनु वर्मा आदि अनेक समाजसेवी निस्वार्थ अपना सहयोग दे रहे है.

Hot Topics

Related Articles