खोखली विद्यालय में छात्राओं को बांटी साइकिल

भाटापारा (मोहन तिवारी) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खोखली में सरस्वती सायकल वितरण योजना के अंतर्गत आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विद्यालय की छात्राओं को शासन की महत्वपूर्ण सायकल वितरण योजना के अंतर्गत निःशुल्क साइकिल प्रदान की।

उक्त अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की छात्र-छात्राओं को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे शिक्षा के मार्ग पर किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करें और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ सकें। उक्त अवसर पर पवन वर्मा व सरपंच, पंच, शिक्षक-शिक्षिका व छात्र-छात्राए सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Hot Topics

Related Articles