भाटापारा (मोहन तिवारी)भाटापारा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान 23 जुलाई को चलाया गया। जिसमें भाटापारा स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, 08 ट्रेनों में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में कुल 212 मामलों को दर्ज कर 1,53,765 रुपए जुर्माना वसूला गया।
किलाबंदी टिकट चेकिंग में बिना टिकट यात्रा करने वाले 110 यात्री पकड़े गए, जिससे 98,665/- जुर्माना वसूला गया। अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 66 यात्रियों से 51500/- रुपए वुसूला गया। अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 36 यात्रियों से 3600/- जुर्माना प्राप्त हुआ। इस टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेने के प्रति जागरूक करना था। इस टिकट चेकिंग अभियान का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद के द्वारा एवं मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक ए. जेना, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक-टिकट चेकिंग अविजित डे सहित 12 टिकट चेकिंग स्टाफ, 04 आरपीएफ स्टाफ शामिल रहे।
प्रावधान: स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने पर एक हजार से पांच हजार तक जुर्माना रेलगाड़ी एवं रेल परिसर में गंदगी फैलाते पाए जाने पर 1000 रूपये से 5000 रुपए तक जुर्माना अथवा 06 महीने का कारावास का प्रावधान है।






