गरियाबंद का अवैध गांजा तस्करों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी

गरियाबंद (पत्रकार युवराज सिन्हा)दो अलग-अलग मामलों में 10 लाख 76 हजार 400 रूपये के अवैध गांजा के साथ 04 आरोपियों को किया गया, गिरफ्तार।

आरोपियांे के कब्जे से 21.528 किलो ग्राम अवैध गांजा घटना प्रयुक्त स्वीप्ट डिजायर कार, मोटर सायकल सहित, 05 नग मोबाइल को किया गया जप्त।*

*कार्यवाही थाना गरियाबंद, थाना छुरा एवं स्पेषल टीम की संयुक्त कार्यवाही।*

विवरण- गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध गांजा, जुआ, शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देष दिये है। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्रों के बार्डर में चेक प्वाइंट लगा कर अवैध वस्तुओं का परिवहन एवं बिक्री की चेकिंग की जा रही है। दिनांक 25.07.2026 को थाना प्रभारी छुरा को जरिए मुखबीर से सूचना मिला की एक सफेद रंग के स्वीप्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 04 आरबी 6882 मे सवार तीन व्यक्ति संदिग्ध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते ग्राम कोसमी नवापारा से दुल्ला छुरा की ओर जा रहा है। सूचना तस्दीक पर चेक प्वाइंट में तैनात पुलिस जवान एवं स्पेष टीम को घटना स्थल रवाना किया गया। पुलिस को देख कर संदेही आरोपी अपने स्वीप्ट डिजायर को लेकर भागने लागा। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर नगर पंचायत के पीछे गली तिराह मोड़ के पासे घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों का नाम पता पुछने पर अपना नाम (01)धमेन्द्र मारकण्डे पिता हिरऊ राम मारकण्डे उम्र 33 साल निवासी ग्राम पतोरा थाना फिगेष्वर जिला गरियाबंद छ0ग0 (02) टीकम आडिल पिता गीता राम आडिल उम्र 26 साल निवासी ग्राम गादीकोट थाना छुरा जिला गरियाबंद छ0ग0 (03) मनीष कुमार साहू पिता अर्जुन राम साहू उम्र 29 साल ग्राम सरसोपुरी (छाती) थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ.ग.) का रहने वाला बताया आरोपियों का कार का तलाषी लेने पर कार में रखे कुल 16 किग्रा0 किमती 800,000 रूपये का अवैध गांजा, घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 04 आरबी 6882 किमती 500,000 रूपये 04 नग पुरानी इस्तेमाली मोबाइल कुल जुमला कीमती 13,11,700 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने पर से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पेष किया गया।

इस क्रम में दिनांक 25.07.2026 को थाना गरियाबंद को मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल से अवैध गांजा मादक पदार्थ रख कर परिवाहन कर रहा है। मुखबीर की सूचना पर थाने से पुलिस टीम एवं स्पेष टीम को रवाना किया गया। घटना स्थल ग्राम बास्का फारेस्ट नाक के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मुखबीर द्वारा बताए गये मोटर सायकल टीव्हीएस क्रमांक एमपी. 40 जेड.एल. 5179 को आते देख कर रोका गया। मोटर सायकल चालक को रोक कर नाम पता पुछने पर अपना नाम पता महेन्द्र आहिरवार पिता मिटठूलाल अहिरवार उम्र 33 वर्ष ग्राम मसुदपुर थाना गंजबासौदा जिला विदिषा (म.प्र.) का रहने वाला बताया आरोपी के मोटर सायकल का तलाषी लेने पर मोटर सायकल के सीट के चैन में अवैध रूप से रखे 5.528 किलो ग्राम अवैध गांजा मादक पदार्थ होना पाया गया। आरोपी के कब्जे से 5.528 किलो ग्राम अवैध गांजा कीमती 2,75,300 रूपये, घटना मंे प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 60 हजार रूपये एक मोबाइल कीमती 1000 रूपये कुल 03 लाख 36 हजार 300 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने पर से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पेष किया गया।

*थाना छुरा के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी-*

(01)धमेन्द्र मारकण्डे पिता हिरऊ राम मारकण्डे उम्र 33 साल निवासी ग्राम पतोरा थाना फिगेष्वर जिला गरियाबंद छ0ग0

(02) टीकम आडिल पिता गीता राम आडिल उम्र 26 साल निवासी ग्राम गादीकोट थाना छुरा जिला गरियाबंद छ0ग0

(03) मनीष कुमार साहू पिता अर्जुन राम साहू उम्र 29 साल ग्राम सरसोपुरी (छाती) थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ.ग.)

*जप्त सामग्री -*

कुल 16 किग्रा0 किमती 800,000 रूपये का अवैध गांजा, घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 04 आरबी 6882 किमती 500,000 रूपये 04 नग पुरानी इस्तेमाली मोबाइल कुल जुमला कीमती 13,11,700 रूपये

*थाना गरियाबंद के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी* –

(01) महेन्द्र आहिरवार पिता मिटठूलाल अहिरवार उम्र 33 वर्ष ग्राम मसुदपुर थाना गंजबासौदा जिला विदिषा (म.प्र.)

*जप्त सामग्री -*

से 5.528 किलो ग्राम अवैध गांजा कीमती 2,75,300 रूपये , घटना मंे प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 60 हजार रूपये एक मोबाइल कीमती 1000 रूपये कुल 03 लाख 36 हजार 300 रूपये।

Hot Topics

Related Articles