लोहानी बिल्डिंग के पास महासमुंद पुलिस की दबिश ,30 पौवा देसी मसाला शराब(5.400 लीटर, कीमत 3000 रुपये) जप्त

महासमुदं रिपोर्टर ,संतन दास मानिकपुरी  ।एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल।

*परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी सहित कुल 26,000 रुपये की संपत्ति जब्त।*

महासमुन्द पुलिस जिले में अवैध शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 25.07.2026 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि लोहानी बिल्डिंग के पास एक व्यक्ति स्कूटी वाहन मे अवैध शराब परिवहन कर रहा है। सूचना पर सूचक के बताये अनुसार संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति नाम पप्पु साहू पिता भेखलाल साहू उम्र 32 साल, निवासी वार्ड नं 01 शंकर नगर महासमुन्द, थाना व जिला महासमुन्द को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से परिवहन की जा रही 30 पौवा देसी मसाला शराब बरामद होने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए अवैध शराब, परिवहन में इस्तेमाल वाहन स्कूटी एक्टिवा (कुल कीमती ₹23000) को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना महासमुन्द में अप.क्र. 433/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी-*

01- पप्पु साहू पिता भेखलाल साहू उम्र 32 साल, निवासी वार्ड नं 01 शंकर नगर महासमुन्द, थाना व जिला महासमुन्द।

*जप्त सम्पति-*

01-30 पौवा देसी मसाला शराब कीमती 3000 रुपये।

02- स्कूटी एक्टिवा (कुल कीमती ₹23000)

*जुमला जप्त सम्पति कीमती 26000 रुपये*

Hot Topics

Related Articles