युवराज सिन्हा,गरियाबंद।।गरियाबंद निवासी अनिल यादव गरियाबंद गांधी मैदान में लगभग 10 दिनों से सरकार से अपनी कुछ मांगों को लेकर अनशन (भूख हड़ताल) पर बैठे थे । पूर्व मंत्री श्री अमितेश शुक्ल जी ने आज उन्हें जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया और साथ ही कलेक्टर से मुलाकात करके उनकी मांगों को रखा और अनिल यादव को कलेक्टर से आश्वासन दिलाया कि शासन द्वारा जो भी कानूनी प्रक्रिया के तहत सुविधा संभव होगी वो दी जाएगी ।शुक्ल जी ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल फाउंडेशन के माध्यम से एक दिव्यांग साइकिल ( बैटरी चलित )भी प्रदान करने का वादा किया जो जल्द ही पूरा किया जाएगा।






