राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसजनों ने मनाया काला दिवस

विधायक इन्द्र साव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

भाटापारा। दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा एवं अन्य विपक्षी नेताओं के साथ प्रदर्शन के दौरान कथित दुर्व्यवहार और लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को भाटापारा में कांग्रेसजनों ने काला दिवस मनाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा के आह्वान पर स्थानीय कांग्रेस भवन के सामने कांग्रेसजन एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी एवं काले वस्त्र धारण कर घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान की आवाज बुलंद की।

विपक्ष की आवाज दबाना लोकतंत्र के लिए उचित नहीं : इन्द्र साव

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक इन्द्र साव ने कहा कि लोकतंत्र में जनहित से जुड़े सवालों को उठाना विपक्ष का संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकार है। विपक्ष की आवाज को दबाने का कोई भी प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध के स्वर का सम्मान किया जाना चाहिए। जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाना विपक्ष की जिम्मेदारी है और कांग्रेस इस जिम्मेदारी का निर्वहन करती रहेगी।

कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में विपक्षी नेताओं के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने संविधान एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने की बात कही।

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन मुकेश साहू ने किया तथा उन्होंने उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सतीश अग्रवाल, सुशील शर्मा, अजय ठाकुर, आलोक मिश्रा,मोहन केशरवानी, बसंत भृगु, सुनील माहेश्वरी,शेषनारायण यदु, गौरी भृगु, पुनीत मानिकपुरी, पूर्णिमा श्रीवास, दानीभाट, अशोक तिवारी, प्रेमलता दुबे, मोहन मनमोहन कुर्रे, सुरेश वाधवानी, सकीना दिला, दिनेश तिवारी, रामदास मानिकपुरी, सतरूपा वर्मा, सीता साहू, ईश्वर साहू, हिमत बाई साहू, शशांक चौबे, ठाकुर राम साहू, दाऊ जलियावाला एवं ब्रजकिशोर अग्रवाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी का लोकतांत्रिक संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक अधिकारों के सम्मान और विपक्ष की आवाज को उचित स्थान देने की मांग दोहराई।

Hot Topics

Related Articles