गिधौरी पुलिस की कार्रवाई, शादी समारोह में रास्ता मांगने पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

  • बड़ी सफलता: प्रार्थी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान करने वाले आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

● *हथियार बरामद: आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू को पुलिस ने किया जप्त*

● *गंभीर चोटें: हमले में घायल युवक के पेट, जांघ, कमर और पीठ में आई गंभीर चोटें, अस्पताल में उपचार जारी*

● *आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की जानलेवा हमले की गंभीर धाराओं के तहत हुई कार्रवाई*

● *प्रकरण में अन्य आरोपी है फरार, जिसकी सरगर्मी से की जा रही है पता तलाश*

जिला पुलिस बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा अपराधियों और सरेराह गुंडागर्दी करने वाले तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त और त्वरित दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में थाना गिधौरी टुंडरा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शादी समारोह के दौरान रास्ता मांगने के विवाद पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

*रास्ता मांगने के विवाद पर अश्लील गाली-गलौज व चाकूबाजी*- प्रार्थी विजय पटेल (उम्र 19 वर्ष), निवासी गिधौरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 09/07/2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे वह अपने दोस्तों (समीर पटेल और दीपक वर्मा) के साथ मोटरसाइकिल से वापस गिधौरी आ रहा था. इसी दौरान ग्राम परसापाली में एक शादी कार्यक्रम के चलते रोड पर डीजे बज रहा था और लोगों की भारी भीड़ थी. प्रार्थी व उसके दोस्तों द्वारा साइड से रास्ता मांगने पर वहां मौजूद परसापाली के दो-तीन लड़के उग्र हो गए और मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने लगे. जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया, तो आरोपी कमल पटेल ने अपने पास से एक धारदार चाकू निकाला और प्रार्थी पर ताबड़तोड़ जानलेवा वार कर दिए. प्रार्थी द्वारा बचने के प्रयास के बावजूद आरोपी ने उसके पेट, जांघ, कमर और पीठ पर गंभीर वार कर लहूलुहान कर दिया, जिससे काफी खून निकल आया. घायल को तत्काल कसडोल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर किया गया.

 

*मुस्तैद पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जप्त हुआ हथियार*- प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गिधौरी टुंडरा में अपराध क्रमांक 142/2026, धारा 118(2), 296, 115(2), 3(5) बी.एन.एस. एवं धारा 109 बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल पटेल को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया. गवाहों के समक्ष पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू को विधिवत जप्त किया गया है तथा प्रकरण में आरोपी कमल पटेल को दिनांक 14/07/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है. प्रकरण में अन्य आरोपी है फरार, जिसकी सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

Hot Topics

Related Articles