गिरौदपुरी धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 27 घायल

बलौदा बाजार। नेशनल हाईवे 130-B पर सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी माज़दा/पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में वाहन सवार 27 श्रद्धालु घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल सीएचसी कसडोल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

इनमें से 2 घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी है।

बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कसडोल ब्लॉक अंतर्गत सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास वाहन चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और पिकअप सड़क पर पलट गई।

हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है।

Hot Topics

Related Articles