बलौदाबाजार| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरना के प्राचार्य ईश्वरी प्रसाद वर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए न्योता भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर कक्षा पहली से बारहवीं तक उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ को समोसे और जलेबी वितरित की गई। प्राचार्य श्री वर्मा ने विद्यार्थियों के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए उन्हें भोजन कराया। विद्यालय परिवार ने भी प्राचार्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।








