गिरौद में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया जुड़वास पर्व

गिरौद( विद्याभूषण वर्मा ) । ग्राम गिरौद स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आषाढ़ माह में पारंपरिक जुड़वास पर्व बड़ी आस्था और धूमधाम के साथ मनाया गया।

सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। गांव में रहने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ जो लोग रोजी-रोटी के लिए गांव से बाहर रहते हैं, वे भी अपने पूरे परिवार के साथ माता के दर्शन के लिए पहुंचे। सभी ने विधि-विधान से माता शीतला की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और आरोग्य की कामना की।

इस अवसर पर गांव के बैगा *मनोहर धीवर* ने विशेष पूजा संपन्न कराई। पूजा के पश्चात उन्होंने नीम के पत्तों से सभी भक्तों पर शीतल जल का छिड़काव किया। मान्यता है कि इससे माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और गांव में रोग-दोष दूर रहते हैं। बैगा द्वारा किए गए इस पारंपरिक अनुष्ठान को देखकर भक्तगण भावविभोर हो उठे।

मंदिर परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। ग्रामवासियों ने बताया कि जुड़वास पर्व हमारे गांव की सांस्कृतिक पहचान है और यह पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा को जीवित रखता है।

पर्व के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत, मंदिर समिति एवं युवाओं,जस सेवा भक्त का विशेष सहयोग रहा।

 

Hot Topics

Related Articles