बलौदाबाजार | संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा भाजपा कार्यालय में समरसता संकल्प कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल शामिल हुए।
कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व विधायक एवं डॉ. सनम जांगड़े, जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री अमित साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष योगेश चंद्राकर सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष आनंद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी एवं विजय यादव सहित जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।














