रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गणेशोत्सव के अवसर पर रायपुर के गोलबाजार स्थित गणेश पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और प्रतिमा पर सोने का मुकुट चढ़ाया। मुख्यमंत्री ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणेशोत्सव को लेकर राजधानी रायपुर में उत्साह और भक्ति का माहौल है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में आकर्षक गणेश पंडाल सजाए गए हैं, जहां श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन और पूजा के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोलबाजार के गणेश पंडाल पहुंचकर पूजा-अर्चना की।








