युवराज सिन्हा,राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ फिंगेश्वर में 22 से 25 दिसंबर 2026 को भव्य रूप से आयोजित होगा विराट आयोजन हेतु अखिल विश्व गायत्री परिवार के परिजन एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी सदस्य गण सक्रिय रूप से लोगों से संपर्क कर गांव गांव नगर नगर घर-घर जाकर भाव भरा आमंत्रण देकर महायज्ञ में आने को आमंत्रित कर रहे हैं ग्राम रवेली पहुंच कर ग्राम वासियों एवं महिला समिति का बैठक लिया गया तथा महायज्ञ का रूपरेखा बता कर महा यज्ञ में आने एवं समयदान का निमंत्रण दिया जिसमें शिक्षक राम अवतार यादव शिक्षक नरेंद्र ध्रुव एवं महिला समिति के माताएं काफी संख्या में उपस्थित रहे आयोजन समिति के अध्यक्ष रामू राम साहू जीवन यदु घनश्याम पटेल नूतन ध्रुव सहित अनेक अखिल विश्व गायत्री परिवार के लोग उपस्थित रह कर आमंत्रित किए तथा सक्रियता पूर्वक प्रचार कर रहे हैं












